रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य
अयोध्या। जंतर मंतर नई दिल्ली पर देश के युवाओं,छात्रों द्वारा किए गये आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा द्वारा गांधी पार्क में प्रदर्शन करके महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंप कर समस्या समाधान करने की मांग किया गया।
ज्ञातव्य है कि देश की सरकार के शिक्षा मंत्री की लापरवाही से नीट का पेपर लीक हो गया था जिसके कारण तमाम नौजवानों,छात्रों को कष्ट हुआ था कई छात्र छात्राएं पेपर लीक होने से आहत होकर जान तक गवा बैठे हैं तमाम नौजवान छात्र-छात्राएं पुलिस के डंडे से घायल हुए हैं जिसके संबंध में 16 सूत्रीय मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित जिला अधिकारी अयोध्या के माध्यम से भेजा गया है।
भाकियू युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास वर्मा का कहना है कि सरकार पूरी सतर्कता और शक्ति से सभी प्रकार की परीक्षा कराये ताकि किसी छात्र नौजवान की जिंदगी बर्बाद न हो, सभी वैकेंसियों को निकाल कर नौजवानों को नौकरियां दी जाए, पेपर लीक से आहत होकर जान गंवाने वाले नौजवानों के परिवार को एक करोड रुपए आर्थिक सहायता दी जाए, 69000 शिक्षक भर्ती मामले को निस्तारित करके पात्र व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र दिया जाए, भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द किया जाए, किसानों की फसलों के लाभकारी मूल्य हेतु एमएसपी गारंटी कानून लागू किया जाए जैसी 16 समस्याओं का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदय को भेजा गया।
भाकियू राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा एडवोकेट ने कहा देश के छात्रों नौजवानों के साथ यदि देश की सरकार व प्रदेश की सरकारे अन्याय,अत्याचार करेंगी तो भारतीय किसान यूनियन नौजवानों छात्रों के साथ खड़ी होकर मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य करेगी।
रविवार को प्रदर्शन में भाकियू जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा , तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, संतोष वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा, मुन्ना कनौजिया सुनील पाल, विवेक पटेल, रंजीत शर्मा, विजय कुमार, निशांत वर्मा,सोनू यादव, सत्यम, सुमित वर्मा, कृष्ण प्रसाद वर्मा, सरोज वर्मा सहित कई दर्जन छात्र व किसान शामिल रहे।

Comments
Post a Comment