रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य
अयोध्या । आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद के प्रत्येक विधानसभा में बूथ स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गठन के लिए कांग्रेस जनों से संवाद/बैठकों के माध्यम से पार्टी की मजबूती हेतु आपसी विमर्श से बूथ गठन का कार्य तेज कर दिया है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया इसी क्रम में मंगलवार को दूसरे दिन गोसाईगंज में संगठन सृजन अभियान की बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता माया ब्लाक अध्यक्ष राज प्रताप सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कांग्रेस जनों की बीच चर्चा करते हुए बताया कि जिला कमेटी , ब्लॉक कमेटी, तथा मंडल कमेटी और बूत अध्यक्षों का गठन हुआ था लेकिन अब नए नियम के अनुसार प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक मंडल होगा, और प्रत्येक ग्राम पंचायत अध्यक्ष की भी नियुक्ति होगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कांग्रेस जनों को पंचायती चुनावो में मजबूती से भाग लेने की सलाह दी। श्री सिंह ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हए अभी से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें सही दिशा पर मार्गदर्शन देने की जरूरत है और यह काम कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारी बखूबी ,निभा सकते हैं।बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष राज प्रताप सिंह ने जिला अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए बताया पूर्व पार्टी के निर्देश को अक्षरसा पालन किया गयाऔर आगे भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश का पालन किया जाएगा। श्री सिंह ने जिला अध्यक्ष को स्पष्टकिया जल्द ही कमेटी का गठन कर जिला कमेटी को प्रस्तुत कर दिया जाएगा।

Comments
Post a Comment