“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हजारों पौधों का वितरण व वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य
अयोध्या ।वृक्षारोपण महायज्ञ राष्ट्रीय अभियान “एक पेड़ मां के नाम हरित साथी” कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को मसौधा विकास खंड की ग्राम पंचायत हूंसेपुर एवं लीलापुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के बीच कृषि विभाग द्वारा पौधा वितरण एवं व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल, कृषि विभाग के राम नारायण पांडेय, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा जितेंद्र वर्मा, जनपद सलाहकार राजपाल, राम यश गुप्ता, हर्षित पांडे तथा प्रदीप सिंह एवं देवव्रत दुबे ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों एवं किसानों ने अपनी माताओं के सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम, जामुन, नीम, नींबू, अमरूद, सागौन, कटहल और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के हजारों पौधों का वितरण एवं रोपण किया। कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ लोगों को पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को समाज और प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मस्तराम भारती, राम कैलाश वर्मा, शम्भूनाथ वर्मा, श्याम सिंह पटेल, विश्वनाथ पटेल, साहब बक्श कोइराला, रविंद्र प्रताप वर्मा, रोहित वर्मा, श्याम कृष्ण पटेल, धर्मेंद्र प्रताप वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, संत बक्स वर्मा, रविंद्र साहू, मलाहू राम गुप्ता, विशाल वर्मा, संजय वर्मा, राम जियावन वर्मा, आदित्य वर्मा, रामकुमार रावत, हरि बक्स वर्मा, कामाख्या प्रसाद वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।


Comments
Post a Comment