रवि मौर्य
अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विभाग की मुख्य सीढ़ी अचानक टूट गई। घटना उस समय हुई, जब कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों की बैठक समाप्त होने के बाद लोग बाहर निकल रहे थे। हादसे में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे, लेकिन राहत की बात रही कि किसी को किसी प्रकार का कोई नुक्सान नहीं हुआ। मिली जानकारी अनुसार घटना के कुछ देर पहले एडीए कार्यालय में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों तथा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक अधिकारी एम.पी. सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।बैठक समाप्त होने के बाद लोगों की वापसी के समय सीढ़ी टूटने की घटना को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
फिलहाल अधिकारियों के आदेश पर डैमेज में सीढ़ी को हटवाया जा रहा है।

Comments
Post a Comment