वशिष्ठ मौर्य
तरकुलवा, देवरिया। नगर पंचायत तरकुलवा के मीटिंग हॉल में नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा की अध्यक्षता में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड सदस्य, अधीक्षक, सीडीपीओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान नगर क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण अभियान, महिला एवं बाल कल्याण, टीकाकरण तथा अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय बनाकर शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक का उद्देश्य नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए और योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने का संकल्प लिया।


Comments
Post a Comment