अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या। अपना दल के संस्थापक एवं कमेरा समाज के महानायक बोधिसत्व यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जनपद अयोध्या में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सघन सदस्यता अभियान चलाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधि मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामशिला पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करने के लिए व्यवस्था परिवर्तन और राजनीतिक सशक्तिकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शोषित, वंचित एवं बहुजन समाज को उनका अधिकार दिलाने के लिए संगठन को और मजबूत करना होगा।
उन्होंने बताया कि 2 जुलाई से 6 जुलाई तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। साथ ही "वन बूथ, 10 यूथ" के लक्ष्य के साथ बूथ स्तर पर संगठन के गठन का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव डॉ. भागीरथी पटेल ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद पटेल ने की।
इस अवसर पर स्वामीनाथ पटेल, जगन्नाथ पटेल, दयाराम पटेल, चन्द्रकेश पटेल, वीरेंद्र पटेल, आशीष पटेल, रोहित पटेल, राजित राम पटेल, अरुण पटेल, शिवबहादुर पटेल, प्रेमचंद, राजपाल पटेल, विक्रम पटेल, विनीत, सुनील, बृजकिशोर, शशांक वर्मा, शीतला प्रसाद वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment