Skip to main content

डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में होगा सुविधाओं का विकास

विधायक ने आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का दिया आश्वासन

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य 


अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को देवकाली स्थित राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. आशीष सिंह ने महाविद्यालय के जर्जर एप्रोच मार्ग और अन्य आधारभूत सुविधाओं की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। एप्रोच मार्ग की खराब स्थिति पर विधायक ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। परिसर में बारिश में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा। वहीं प्रशासनिक भवन से जुड़ने वाले मार्ग पर फैली गंदगी को देखते हुए नगर निगम से समन्वय कर तत्काल सफाई कराने तथा सड़क निर्माण का अनुमान तैयार कर शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए ऑटो बायोकैमिस्ट्री एनालाइज़र, ऑटो एनालाइज़र, ईसीजी मशीन, सोलर लाइट, आरओ प्लांट सहित अन्य वस्तुओं की आवश्यकता बताई। इस पर विधायक ने शासन स्तर पर वार्ता कर आवश्यक संसाधन शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

विधायक ने महाविद्यालय की लाइब्रेरी, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), आंतरिक रोगी विभाग (आईपीडी), क्लीनिकल प्रयोगशाला, स्किल लैब तथा ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं तथा उन्हें और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए। कालेज परिसर में पौधरोपण किया। 

महाविद्यालय में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विधायक ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उनके पिता स्वर्गीय कांती लाल गुप्ता होम्योपैथी चिकित्सक थे, इसलिए उनका इस चिकित्सा पद्धति से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विकास मिश्र, प्रो. राजुल सिंह, प्रो. सी.एस. यादव, प्रो. चंद्रमुखी, डॉ. संजय सिंह, डॉ. शैलेश यादव तथा भाजपा मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...