महिगवां थाने की पुलिस ने पहाड़पुर चौराहे पर की वाहन चेकिंग और पैदल गस्त, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
प्रमुख संवाददाता
महिगवां थानाध्यक्ष महिगवां के निर्देशन में मंगलवार को पहाड़पुर चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।
वाहन चेकिंग के साथ ही थानाध्यक्ष ने मय पुलिस बल क्षेत्र में पैदल गस्त की। इस दौरान बाजार, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर आमजन से संवाद किया गया। पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे प्रभारी निरीक्षक थाना महिगवां--


Comments
Post a Comment