Skip to main content

छात्रों की उपस्थिति शतप्रतिशत हो सुनिश्चित नहीं तो रुकेगा बीईओ का वेतन

डीएम ने विद्यालयों का प्रभावी अनुश्रवण, गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित कराने और कार्यप्रणाली में सुधार लाए जाने के लिए बीईओ को दिए कड़े निर्देश


ब्लॉक मुख्यालय पर बीईओ को नहीं रहने पर भी रुकेगा वेतन : डीएम

वशिष्ठ मौर्य

देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें, क्षेत्र में नियमित रूप से निकलें तथा विद्यालयों का प्रभावी अनुश्रवण कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

          जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने ब्लॉक मुख्यालय पर ही रहें तथा विद्यालयों में शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें, अन्यथा उनका वेतन रोकने की कार्रवाई भी की जाएगी।

           जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति का प्रभावी अनुश्रवण करें। कक्षा-5 के सभी बच्चों का नवोदय विद्यालय एवं अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन कराये तथा प्रवेश हेतु नवोदय मॉडल पेपर का अभ्यास भी उन्हें कराएं। आश्रम पद्धति विद्यालयों में सभी कक्षाओं में निर्धारित छात्र संख्या के अनुरूप प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए।

          उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बच्चों की आवक-जावक पंजिका तैयार कर उसमें नियमित एवं अद्यतन प्रविष्टियां किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की डिजिटली उपस्थिति भी सुनिश्चित कराएं। 

            जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली में हर हाल में सुधार लाएं तथा पूरी निष्ठा एवं मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनपद में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर माहौल बनाएं। साथ ही विद्यालयों का प्रभावी अनुश्रवण भी सुनिश्चित करें।

    बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राम जियावन मौर्य व समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...