Skip to main content

अयोध्या पुलिस ने अज्ञात शव का किया खुलासा, पत्नी और उसके प्रेमी गिरफ्तार

अयोध्या से रवि मौर्य 

अयोध्या। जनपद के कोतवाली रूदौली क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की हत्या का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी और उसका कथित प्रेमी शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूदौली संजय मौर्य एवं उनकी टीम ने अभियान त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले का अनावरण किया।


पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को कूढ़ा सादात के पास लिंक रोड किनारे एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। शव पर चोट के निशान पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। बाद में मृतक की पहचान देवेन्द्र कुमार वर्मा (48 वर्ष) निवासी पूरे ठोड़ी मजरे कस्बा पैगम्बरपुर, थाना असन्द्रा, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई।


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और उसकी पत्नी शुभांगिनी वर्मा के बीच जमीन को अपने नाम कराने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पत्नी पर अपने परिचित विपिन वर्मा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है।


पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को विपिन वर्मा मृतक को अयोध्या घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला। रास्ते में सुनसान स्थान पर उस पर हथौड़ी से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को सड़क किनारे झाड़ियों में छिपा दिया गया।


मामले में पुलिस ने शुभांगिनी वर्मा और विपिन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

हत्या के इस मामले के सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य, उपनिरीक्षक युवराज सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक, हेड कांस्टेबल संजीव सिंह, हेड कांस्टेबल गौरीशंकर पटेल, कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद यादव तथा कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...