प्रमुख संवाददाता
सीतापुर । हैप्पी सेवा संस्था के संरक्षक विष्णु कांत मिश्रा के निर्देश में सीतापुर में कई जगहों पर पेड़ लगाए गए, जिसमें तरीनपुर से इसकी शुरुआत की गई। हैप्पी सेवा संस्था की अध्यक्ष नफीस अख्तर ने कहा की आने वाली पीढियां को एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण देना हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी बनती है, और कहा कि आईये हम सब मिलकर एक व्यक्ति एक पौधा के संकल्प को साच करें और अपनी धरती को हरा भरा करें
हैप्पी सेवा संस्था के वरिष्ठ सदस्य एम आर मंसूरी ने कहा कि आज यह वृक्षारोपण कार्यक्रम ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या के खिलाफ हमारा एक छोटा सा लेकिन मजबूत कदम है और आगे चलकर अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने का काम किया जायेगा
हैप्पी संस्था के मीडिया प्रभारी आशीष शुक्ला ने कहा कि हमारी समिति इस वर्ष स्थानीय प्रजातियों के अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया है जिसके क्रम में यह आज एक शुरुआत है
उपाध्यक्ष सतीश कुमार गिरि ने कहा कि आने वाले कल के लिए हमें अभी से ही एक अच्छी शुरुआत करनी होंगी जब हम आज पेड़ लगाएंगे तो कल संवर जाएगा, पूरी धरती को हरा भरा करना है, हैप्पी सेवा संस्था की यही मंशा है की कम से कम जितने परिवार हैं उन सभी को एक-एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और लगाना ही नहीं उसे परवरिश करना चाहिए
संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजना तिवारी ने कहा कि जब हम लोग पूरे सच्चे मन से किसी भी काम को ठान लेते हैं करने के लिए साथ देता है, उसी का उदाहरण आज एक पेड़ मां के नाम आयोजन में सभी दिव्यांग और सकलांग व्यक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हैप्पी सेवा संस्था के लिए बड़े गर्व की बात है और मुझे खुशी होती कि मैं एक ऐसी संस्था के साथ में जुड़ी हूं जो की जमीनी स्तर पर काम करता है हैप्पी सेवा संस्था की अध्यक्ष नफीस अख्तर जी का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने इस बड़े आयोजन में हमें हिस्सा लेने का मौका दिया
वृक्षारोपण के आयोजन में, कुलदीप कुमार, सर्वेश राठौर, गुफरान कुंदन अवस्थी, मोनू कुमार ने भी या संकल्प लिया कि यह वृक्षारोपण एक अभियान की तरह चलाना है

Comments
Post a Comment