सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल समाप्त कराए: सत्यभान सिंह जनवादी
अयोध्या से रवि मौर्य
अयोध्या । शहीद भगत सिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के छात्रों की मांगों के समर्थन में चल रहे अनशन पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल वार्ता शुरू करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से छात्रों की मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। लोकतंत्र केवल शासन व्यवस्था का नाम नहीं है, बल्कि असहमति की आवाज को सम्मानपूर्वक सुनने और उसका समाधान खोजने की प्रक्रिया भी है। उन्होंने कहा कि जब कोई नागरिक संविधान सम्मत और अहिंसक तरीके से अपनी बात रखने के लिए अनशन कर रहा है, तब सरकार को संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर छात्र नेता रविन्द्र कबीर ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बार-बार लीक होने की घटनाएं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। लाखों छात्र कड़ी मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षाएं रद्द होने से उनकी मेहनत और समय दोनों प्रभावित होते हैं।
उन्होंने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही सरकार से सोनम वांगचुक की मांगों पर गंभीरता से विचार कर वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की गई।

Comments
Post a Comment