रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य
अयोध्या। जनपद के माझा जमथरा स्थित विवादित भूमि, जहां राज्य सरकार द्वारा संग्रहालय निर्माण प्रस्तावित है उस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ खंडपीठ ने रिट-सी संख्या 7824/2026, Kirti Bhan Pandey एवं अन्य बनाम राज्य सरकार एवं अन्य में सुनवाई करते हुए अयोध्या जनपद के ग्राम माझा जमथरा स्थित विवादित भूमि, जहां राज्य सरकार द्वारा संग्रहालय निर्माण प्रस्तावित है, पर अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।
याचिकाकर्ताओं की ओर से रवि शंकर जायसवाल उर्फ रवि जायसवाल, एडवोकेट, हाई कोर्ट, लखनऊ एवं हरि ओम सिंह, एडवोकेट, हाई कोर्ट, लखनऊ ने न्यायालय के समक्ष पक्ष रखते हुए कहा कि संबंधित भूमि के संबंध में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू द्वारा पूर्व आदेश के संचालन पर स्थगन दिया जा चुका है, इसलिए विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया अपनाए बिना याचिकाकर्ताओं को बेदखल नहीं किया जा सकता।
न्यायालय ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह में काउंटर एफिडेविट दाखिल करने तथा याचिकाकर्ताओं को उसके बाद प्रत्युत्तर हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर 2026 को होगी।

Comments
Post a Comment