रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य
अयोध्या। एक बार फिर से बीमारी से जूझ रहे पत्रकार की मदद के लिए एक साथी आगे आया है। पत्रकार ने रविवार को एक यूनिट रक्तदान किया है। पूर्व में साथी पत्रकार,डाक्टर, जिला अस्पताल प्रशासन तथा रक्तदाता रक्तदान के माध्यम से मदद कर चुके हैं।
वरिष्ठ पत्रकार शहर के महाजनी टोला निवासी विनय सिन्हा गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं और उनका एसजीपीजीआई से इलाज चल रहा है। इधर बीच तबीयत बिगड़ने पर डाक्टर ने उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती विनय को ब्लड की कमी की शिकायत है । मामले की जानकारी पर रविवार को वरिष्ठ पत्रकार बृजेश तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे और माजरा देख मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। पीड़ित पत्रकार की जीवन रक्षा के लिए दोपहर एक यूनिट रक्तदान किया। साथी पत्रकारों ने रक्तदान करने वाले वरिष्ठ पत्रकार बृजेश तिवारी के इस कार्य की सराहना की है और उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने की प्रार्थना की है।

Comments
Post a Comment