रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य
अयोध्या। जिला चिकित्सालय में कार्यरत सीनियर नर्सिंग अधिकारी इंदिरा राय के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को नई बिल्डिंग स्थित सभागार में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर दो बजे शुरू हुआ, जिसमें चिकित्सालय के अधिकारियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
समारोह के मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं ने इंदिरा राय की वर्षों की सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और मरीजों के प्रति समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में न केवल एक कुशल नर्सिंग अधिकारी के रूप में कार्य किया, बल्कि अपने सरल एवं सहयोगात्मक व्यवहार से सभी के बीच विशेष पहचान बनाई।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह, अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी, पूर्व प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आर.पी. राय, वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. उत्तम कुमार, पूर्व प्रमुख अधीक्षक डॉ. आर.के. सिन्हा, पूर्व अधीक्षक डॉ. ए.के. सिन्हा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल वर्मा, डॉ शिशिर श्रीवास्तव, डॉ. जी.सी. पाठक, डॉ. विनोद शुक्ला, सहित चिकित्सालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय प्रताप सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का दायित्व रामबली गुप्ता ने निभाया।
समारोह के अंत में इंदिरा राय को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

Comments
Post a Comment