अयोध्या से रवि मौर्य अयोध्या। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता प्राप्त करने वाली क्षेत्र की दो होनहार छात्राओं को बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान उर्फ़ गब्बर ने उनके आवास पर पहुँचकर सम्मानित किया।
उन्होंने दोनों छात्राओं को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं मिष्ठान भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित होने वाली छात्राओं में ग्राम सभा काज़ी सराय निवासी अल्ताफ अहमद की पुत्री आयशा अल्ताफ, ग्राम सभा रामपुर सरधा निवासी नंद कुमार यादव की पुत्री रिचा यादव शामिल रहीं।
इस अवसर पर हाजी फिरोज खान उर्फ़ गब्बर ने कहा कि दोनों बेटियों की सफलता केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं।
उन्होंने दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य तथा चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने परिवार, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।
इस दौरान वरिष्ठ समाजवादी नेता एजाज अहमद, अजय वर्मा राजू, सूरज निषाद, जग प्रसाद यादव, मेवा लाल चौहान, अंजनी यादव, दयाशंकर भारती, शौएब खान,विपिन यादव, कृष्ण कुमार निषाद, अनुभव प्रजापति, अमर चौधरी, मोहित यादव, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment