Skip to main content

एक साथ 1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या

वशिष्ठ फाउंडेशन की  समाज को वैदिक परंपराओं से जोड़ने की पहल 

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य 


अयोध्या। सामाजिक समरसता और सनातन धर्म की वैदिक परंपराओं से महिलाओं को जोड़ने की अनूठी पहल शुक्रवार को अयोध्या में देखने को मिली। निषादराज चौराहा स्थित अरुंधति होटल में वशिष्ठ फाउंडेशन की ओर से सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें वंचित समाज की महिलाओं समेत करीब 1100 महिलाओं ने एक साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। एक साथ बड़ी संख्या में महिलाओं के शिव पूजन से पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ हुई। आचार्य शिवेंद्र ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। महिलाओं ने भगवान शिव का जल, दूध और अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्हें फाउंडेशन की ओर से वस्त्र आदि उपहार में दिए गए।

वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं महापौर  गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि सनातन परंपरा समाज को जोड़ने का कार्य करती है। धार्मिक और वैदिक परंपराओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ना तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

सचिव राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सनातन धर्म की परंपराओं से जोड़ने के साथ समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि एक साथ 1100 महिलाओं का रुद्राभिषेक आस्था और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत दृश्य रहा।

कार्यक्रम में महानगर क्षेत्र की महिला पार्षद, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी महिलाएं तथा विभिन्न वर्गों की महिलाएं शामिल हुईं। इनमें वंचित समाज की महिलाओं की बड़ी संख्या रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद बृजमोहन तिवारी की अगुवाई में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। समापन भगवान शिवजी की आरती के साथ हुआ।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि तिवारी, श्रीनिवास शास्त्री, पार्षद रमाशंकर निषाद, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, वरुण चौधरी, योगेश्वर सिंह, विपनेश पांडेय, कुलदीप मौर्य, चंद्रशेखर तिवारी, प्रदीप पांडेय, पूर्व पार्षद अशोका द्विवेदी, डॉ. राधा सिंह, आशा गौड़, अनामिका, प्रतिमा शुक्ला, गीता शुक्ला, शकुंतला गौतम, अनीता द्विवेदी, रंजना सागर, रोशनी निषाद, अनीता, शैल कुमारी, चंदा सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...