सांसद बोले—जनता बदलाव का मन बना चुकी, समाजवादी पार्टी ही देगी विकास और सामाजिक न्याय की सरकार
रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद के जन्मोत्सव के अवसर पर मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच नंबर चौराहे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सांसद अवधेश प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और बदलाव का मन बना चुकी है। आने वाला विधानसभा चुनाव जनता के अधिकारों, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ तक संगठन को और मजबूत किया जाए तथा जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विज़न को पहुंचाया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने सांसद अवधेश प्रसाद के राजनीतिक संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनसेवा को प्रेरणादायी बताते हुए उन्हें जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, माल्यार्पण कर तथा मिठाइयां वितरित कर उत्सव मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी होती रही और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प दोहराया। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजीत प्रसाद, बख्तियार खान,विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव, महेंद्र यादव, शावेज़ जाफरी, साहबलाल यादव,जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल, महेश शर्मा,वैज्ञानिक डॉ. इंदु कुमार पाठक, डॉ माखनलाल यादव, राम तेज यादव, रामकरन यादव, सरोज यादव सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विकास सिंह छोटू,गुलाब सिंह यादव, रामजीत,आजाद सिंह चौहान,सुनील कुमार कोरी, अवधेश यादव,अरविंद वर्मा,शेषनाथ यादव,लालचंद यादव ,अशोक यादव,दिव्य प्रकाश सिंह, प्रेमकांत यादव, दिलशाद अहमद,कृष्ण लाल मौर्या राम तेज पाल, रमेश कोरी,रामकिशोर यादव, प्रहलाद रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment