Skip to main content

2027 से पहले लखनऊ में स्थापित होगी चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा!

स्नेह मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों ने दिखाई एकजुटता

सुजाता मौर्य

लखनऊ। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की आदमकद प्रतिमा को लखनऊ में स्थापित कराने की मांग को लेकर शनिवार को गांधी प्रेक्षागृह, कैसरबाग में आयोजित स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में समाज के लोगों ने एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सिंह सैनी रहे। पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, विधायक आशा मौर्य समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


मुख्य अतिथि मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा स्थापित कराने के संबंध में वह प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। उन्होंने प्रतिमा स्थापना के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि वह लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी इस विषय में बात करेंगी। विधायक आशा मौर्य सहित कार्यक्रम में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिमा स्थापना के अभियान में सहयोग देने और समाज की एकजुटता बनाए रखने की बात कही। बता दें कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य केयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्राट की आदमकद प्रतिमा करीब 26 वर्षों से स्थापना की प्रतीक्षा कर रही है। प्रतिमा का निर्माण वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में सरकारी धनराशि से कराया गया था, लेकिन अब तक इसे लखनऊ में स्थापित नहीं कराया जा सका है। संगठन का कहना है कि लंबे समय से प्रतिमा मूर्तिकार के प्रतिष्ठान में रखी होने के कारण धूल और धूप से खराब हो रही है।

समारोह में फाउंडेशन के महामंत्री लल्ला जी मौर्य ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए संगठन पूरी ताकत से प्रयास करेगा। इसके लिए शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क किया जाएगा।


कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अरविंद कुमार कुशवाहा का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में समाज के विद्वतजनों और मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।


इनकी रही मौजूदगी


कार्यक्रम में संघमित्रा मौर्य, गुरु प्रसाद मौर्य, सुरेश मौर्य, आशा मौर्य, राम रतन कुशवाहा, आर.पी. कुशवाहा, ऊषा मौर्य, आर.एस. कुशवाहा, वासुदेव मौर्य, भगवान सिंह कुशवाहा, अरविंद सिंह राजपूत और फूल बदन कुशवाहा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा की स्थापना केवल एक प्रतिमा लगाने का विषय नहीं, बल्कि ऐतिहासिक विरासत और महापुरुषों के सम्मान से जुड़ा विषय है। सभी ने एकजुट होकर प्रतिमा को शीघ्र सम्मानजनक स्थान दिलाने का संकल्प दोहराया।

फाउंडेशन के पदाधिकारी रहे मौजूद


सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य केयर फाउंडेशन के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार शास्त्री, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष रंजीत मौर्य, उपाध्यक्ष दिलीप मौर्य, कोषाध्यक्ष अजय मौर्य, संगठन मंत्री दुर्गेश मौर्य, प्रभारी कमलेश कुमार मौर्य, संयुक्त मंत्री प्रशासन रामाकांत मौर्य, ऑडिटर विनय बहादुर सिंह, संयुक्त मंत्री प्रमोद कुशवाहा, मीडिया प्रभारी संजय मौर्य, सदस्य प्रमोद मौर्य, सदस्य श्रवण कुमार मौर्य और सदस्य योगेश्वर मौर्य समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...