Skip to main content

महानगर क्षेत्र में निकलीं दो कलश वंदन यात्राएं, स्थानीय लोगों ने किया यात्रा का स्वागत

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य 

अयोध्या। संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष को समर्पित समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने अयोध्या और देवकाली मंडल में कलश वंदन यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया। संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पूजित माटी के कलश को यात्रा का केंद्र बनाया गया। दोनों मंडलों में अलग-अलग मार्गों से निकली यात्राओं का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।

अयोध्या मंडल में यात्रा की शुरुआत टेढ़ी बाजार स्थित बृहस्पति कुंड से हुई। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने पूजित माटी के कलश के साथ यात्रा को रवाना किया। यात्रा अशर्फी भवन पहुंची। इसके बाद मतगजेंद्र मंदिर पर डा. प्रज्जवल सिंह व विकास गुप्ता ने यात्रा का स्वागत किया। विद्याकुंड में रामभजन वर्मा व अवधबिहारी साहू ने स्वागत किया। चूड़ामणि चौराहे पर संजय गुप्ता और अजय गौड़ ने यात्रा का अभिनंदन किया। दर्शन नगर सूर्यकुंड में रामजन्म विश्वकर्मा और अरविन्द शुक्ला ने स्वागत किया।

देवकाली मंडल में यात्रा का शुभारंभ अंबेडकर पार्क से हुआ। यात्रा के चौक पहुंचने पर राजेश गौड़ व किशन ने स्वागत किया। वजीरगंज में शकुंतला गौतम व शकुंतला मौर्या ने यात्रा का अभिनंदन किया। लालबाग कुम्हारटोला में अमन तिवारी बिट्टू, अनुभव जायसवाल, आकाश सोमवंशी और आशुतोष ने स्वागत किया। इसके बाद जनौरा बुद्ध नगर में पूजा रावत और सूरज सोनकर ने यात्रा का स्वागत किया।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि संत रविदास की जन्मस्थली की पूजित माटी के कलश को लेकर निकाली गई यात्राओं के जरिए सामाजिक एकता, समानता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। 

कलश वंदन यात्रा में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, हरभजन गौड़, बाल कष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, वरूण चौधरी, दिनेश कन्नौजिया, शिवम् शुक्ला, मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, अनिकेत यादव, चंदा सिंह, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रांशु अग्रवाल, अशोका द्विवेदी, जगदीश चर्तुवेदी, राजू रामलला, राम नंदन, ओमिश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने यात्रा में सहभागिता की और विभिन्न स्थानों पर उसका स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...