रामपुर कारखाना पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग पहल, बुजुर्गों व जरूरतमंदों को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
वशिष्ठ मौर्या
देवरिया। थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में वृद्ध पुरुषों, दिव्यांगजनों, भिखारी एवं लावारिस अवस्था में जीवन यापन कर रहे लोगों की सहायता और सुरक्षा के उद्देश्य से पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों को उपलब्ध सरकारी सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
पुलिस टीम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, असुरक्षा अथवा आवश्यकता होने पर पुलिस से संपर्क किया जा सकता है। अभियान का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं असहाय वर्ग को सुरक्षा का एहसास दिलाना है।
यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री आनंद कुमार पांडेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संजय कुमार रेड्डी और थाना प्रभारी श्री अश्वनी प्रधान के कुशल नेतृत्व में संचालित किया गया।
कम्युनिटी पुलिसिंग टीम में शामिल रहे
उ0नि0 नीरज कुमार यादव
का0 धीरज सिंह कुशवाहा
म0का0 प्रीति कुमारी
पुलिस की इस पहल से क्षेत्र के बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और अन्य जरूरतमंद लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सामुदायिक पहल की सराहना की।

Comments
Post a Comment