Skip to main content

अगस्त क्रांति दिवस पर कमला नेहरू भवन में विचार गोष्ठी, गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर शहीदों को किया नमन

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य 

अयोध्या।अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक माधव प्रसाद रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने की तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया।

मुख्य अतिथि माधव प्रसाद ने कहा कि 8 अगस्त 1942 को मुंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ और 9 अगस्त से पूरे देश में अगस्त क्रांति की लहर फैल गई। महात्मा गांधी का “करो या मरो” का आह्वान देश की जनता के लिए आजादी का निर्णायक संकल्प बन गया।

जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि अगस्त क्रांति भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सबसे बड़ा जनआंदोलन था। अंग्रेजों ने गांधीजी सहित बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जनता, युवाओं, छात्रों और महिलाओं ने आंदोलन की कमान संभालकर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि आजादी हमें असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली है। अगस्त क्रांति और काकोरी के वीर क्रांतिकारियों का शौर्य देशवासियों को सदैव राष्ट्रहित और देशप्रेम की प्रेरणा देता रहेगा।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि काकोरी का शौर्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है। वीर क्रांतिकारियों का बलिदान प्रत्येक भारतीय के हृदय में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सदैव प्रज्वलित करता रहेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, जिला प्रवक्ता शीतल पाठक, पूर्व पार्षद जनार्दन मिश्रा, अशोक कुमार राय धर्मेंद्र सिंह फास्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह बबलू,,विजय यादव, हरजीत सिंहसलूजा, मोहम्मद आरिफ ,  आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...