Skip to main content

स्वतंत्र पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

तिरंगा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत 

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य 

अयोध्या। स्वतंत्र पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर के सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क से अयोध्या धाम के लता चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता को समर्पित इस यात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गांधी पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस नेता पंकज सिंह द्वारा यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित एवं नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी यात्रा के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

यात्रा के दौरान भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित अनेक महापुरुषों की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग के दोनों ओर खड़े नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए राष्ट्रभक्ति के इस अभियान की सराहना की। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर रामपथ, रिकाबगंज चौराहा, रीडगंज, साहबगंज, अमानीगंज, उदया चौराहा, टेढ़ी बाजार  निषादराज चौराहा होते हुए आगे बढ़ी। निषादराज चौराहे पर प्रशासन द्वारा जलपान की व्यवस्था कर यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा श्रीराम अस्पताल, राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी एवं तुलसी उद्यान मार्ग से होते हुए अयोध्या धाम स्थित लता चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। समापन के उपरांत प्रतिभागियों को भोजन वितरित किया गया।

यात्रा में पत्रकार राकेश तिवारी, अंतरिक्ष तिवारी, महेश शंकर, राम शंकर, अमित कुमार, विपिन पांडेय, सोनू चौधरी, अरविंद यादव, रवि मौर्य, रवि कांत, जेपी गुप्ता, प्रदीप पाठक, अशोक तिवारी, अमित गौड़, ऋषु निषाद, लव पांडेय, रूबी सोनी, धर्मेंद्र चौरसिया, सीताराम यादव, अनूप कुमार श्रीवास्तव ‘रिंकू’, बलराम मौर्य, साजिद हुसैन, गुड़िया, अंकित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह एवं राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

महिला सहभागिता में अर्चना तिवारी अपनी सहयोगियों के साथ शामिल रहीं। समाजसेवियों में उमेश सिंह, अमरेश कुमार, आनंद गुप्ता, अजीत यादव, अमित मौर्य, सुनील तिवारी, ज्ञान बाजपेयी, मोहम्मद उस्मान, मोनू एवं अमित तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अयोध्या ई-रिक्शा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी दर्जनों ई-रिक्शाओं के साथ यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के उत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करते हुए नागरिकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...