Skip to main content

तिरंगे की छांव में चला राष्ट्रप्रेम का कारवां

गांधी पार्क से निकली तिरंगा यात्रा, चौक में हुआ समापन

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य 

अयोध्या। गुरुवार की सुबह अयोध्या की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सिविल लाइंस गांधी पार्क से निकली करीब एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में 101 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज को थामे हजारों कदम जब एक साथ आगे बढ़े तो पूरा वातावरण भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। यात्रा का समापन शहीद स्मृति स्थल चौक पर हुआ, जहां अमर शहीदों को नमन कर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया। यात्रा से पूर्व सिविल लाइंस में लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। महानगर ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग छोटे-छोटे समूहों में हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचते रहे। सुबह होते-होते सिविल लाइंस का क्षेत्र राष्ट्रध्वज के रंग में रंग गया। यात्रा में साधु-संतों के साथ छात्र-छात्राओं की भागीदारी और उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, अभय सिंह, अमित सिंह चौहान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बस स्टेशन स्थित डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरूआत किया। यात्रा आगे बढ़ी तो डीजे पर गूंजते देशभक्ति गीतों के बीच युवाओं और विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने भी तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। तिरंगे के नीचे पूरा देश एक हो जाता है। अयोध्या की धरती से निकली यह यात्रा राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता और देश की एकता-अखंडता के संकल्प का संदेश दे रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद रखना और नई पीढ़ी को उनके त्याग से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।

सिविल लाइंस से निकली यात्रा में आगे बढ़ता 101 मीटर लंबा तिरंगा पूरे मार्ग का सबसे मनोहारी दृश्य बना रहा। विशाल ध्वज को थामे लोग जब कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े तो सड़क पर मानो तिरंगे की एक चलती हुई लहर दिखाई दी। यात्रा के शहीद स्मृति स्थल चौक पहुंचने पर वातावरण और भी भावपूर्ण हो गया। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया।

यात्रा में जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, शक्ति सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शशि प्रताप सिंह, हरभजन गौड़, बाल कृष्ण वैश्य, रीना द्विवेदी, महानगर मंत्री व यात्रा सहसंयोजक विपिन सिंह बब्लू, शिवम्  शुक्ला, प्रवीण दुबे, रवि सिंह, देवकाली मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, अमन तिवारी बिट्टूो, आकाश सोमवंशी, ब्लाक प्रमुख दिनेश  जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौंधन, शिवम् सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राम मोहन भारती, अभिषेक यादव, सुनील मिश्र, रमन सिंह, जिपंस इंद्र भान सिंह, विजय बहादुर तिवारी सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...