अदम्य साहस व अद्भुत पराक्रम की प्रतीक थी रानी अवंतीबाई लोधी विनोद लोधी
पारसनाथ यादव बोले—अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की प्रेरणा देता है वीरांगना का जीवन
रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य
अयोध्या।समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन निवर्तमान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में किया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार लोधी ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जिस साहस और वीरता के साथ संघर्ष किया, वह देश के इतिहास में सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि वीरांगना का जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने तथा अन्याय के सामने न झुकने की प्रेरणा देता है।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और वीरांगनाओं के संघर्ष एवं बलिदान को हमेशा सम्मान देती रही है। रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन त्याग, स्वाभिमान, साहस और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को वीरांगना के जीवन से प्रेरणा लेकर देश, समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजी सत्ता के सामने घुटने नहीं टेके। उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रहित और अन्याय के विरुद्ध मजबूती से खड़े होने का संदेश देता रहेगा। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर बाबूराम गौड़, एडवोकेट विनोद कुमार लोधी, पूर्व प्रधान अलगू प्रसाद, घिराऊ प्रसाद लोधी, सेक्टर अध्यक्ष विवेक कुमार लोधी, एडवोकेट प्रभाकर लोधी, गायक विशाल राजपूत, एडवोकेट रोहित राजपूत, गायक नितिन राजपूत, दान बहादुर सिंह, घनश्याम यादव, जिला सचिव राकेश चौरसिया, जिला सचिव सीताराम यादव, जिला सचिव अंसार अहमद, रामबरन यादव, सरोज यादव, बृजेश सिंह चौहान, पूजा वर्मा, समर पाल सिंह यादव सहित जिला कमेटी के पदाधिकारी, पार्टी के वरिष्ठ नेता, महिला कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment