Skip to main content

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के निर्देश

स्कूली बच्चों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए : मुख्य विकास अधिकारी

ग्राम पंचायत स्तर पर निकाली जाएं तिरंगा यात्राएं, स्वच्छता एवं साफ-सफाई का रखा जाए विशेष ध्यान

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य 

अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के सकुशल एवं भव्य आयोजन की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को पूरी गरिमा, भव्यता एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह, डीसी एनआरएलएम,जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पर्यटन अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाए।


जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि 15 अगस्त के अवसर पर विद्यालयों में विविध सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया जाए।


मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के सभी विकासखंडों में तिरंगा यात्रा का आयोजन कराया जाए। ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाए तथा ग्रामीणों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।


उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी के साथ व्यापक रूप से सफल बनाया जाए। कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी आयोजन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।


मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान को जनपद में भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...