आगामी 22 अप्रैल 2027 को गांधी प्रेक्षागृह कैसरबाग स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह प्रस्तावित
राष्ट्र की बात संवाददाता
लखनऊ। सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा की स्थापना को लेकर एक बार फिर मामला चर्चा में है। हजरतगंज स्थित रॉयल कैफे होटल में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य केयर फाउंडेशन की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संगठन ने प्रतिमा स्थापना के मामले में आगे की रणनीति तय करने की बात कही है।
बताते चलें सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य केयर फाउंडेशन द्वारा प्रेस वार्ता में संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा एडवोकेट और महामंत्री लल्ला जी मौर्य एडवोकेट ने संयुक्त बयान दिया।
उल्लेखनीय हैं कि फाउंडेशन कमेटी की ओर से स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह 22 अप्रैल 2027 को गांधी प्रेक्षागृह कैसरबाग लखनऊ में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, विधायकगण और नगर निगम के चेयरमैन सहित अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। समाज की विद्वान विभूतियों और मेधावी बच्चों को सम्मानित किए जाने की भी जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। फाउंडेशन के महामंत्री लल्ला जी मौर्य के अनुसार, प्रतिमा का निर्माण वर्ष 2001 में सरकारी धन से कराया गया था। जिसका 75 प्रतिशत 206250 भुगतान मूर्तिकार को हो चुका हैं शेष 69750 बाकी हैं। फाउंडेशन का कहना है कि प्रतिमा की स्थापना के लिए पहले भी प्रयास किए गए, लेकिन अब तक स्थापना नहीं हो पाई है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि प्रतिमा की स्थापना नहीं होती है तो आगे की कार्रवाई की रणनीति तय की जाएगी और न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात भी कही गई है।


Comments
Post a Comment