बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस की तैयारियों को लेकर सपा प्रदेश कार्यालय में मौर्य- कुशवाहा- सैनी- शाक्य समाज की बैठक
4 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान, बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
लखनऊ l समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मौर्य, कुशवाहा, सैनी और शाक्य समाज के लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 4 सितंबर 2026 को बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के आयोजक जयपाल सैनी ने समाज के लोगों से एकजुट होकर शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्ष और सामाजिक न्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। बैठक में विधायक उषा मौर्य पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, लीलावती कुशवाहा, अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक( राष्ट्रीय सचिव सपा), विजय कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, विनीत कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, के.के. कुशवाहा, अमित कुशवाहा, मनोज मौर्य, सत्यवान शाक्य तथा तेज बहादुर पप्पू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आपसी एकजुटता के साथ तैयारियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।




Comments
Post a Comment