Skip to main content

अयोध्या के कदैंला गांव में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप

बम और गोलियों से हमला कर राम लगन मौर्य की हत्या, मां गंभीर रूप से घायल

अयोध्या। जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के ग्राम कदैंला में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम लगन मौर्य (40) पुत्र स्वर्गीय संतराम मौर्य पर दिनदहाड़े हमलावरों ने बम और गोलियों से हमला कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग में राम लगन मौर्य की मौत हो गई, जबकि उनकी मां पार्वती देवी (65) पत्नी स्वर्गीय संतराम मौर्य बम के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले जिला चिकित्सालय, फिर मेडिकल कॉलेज दर्शननगर और बाद में हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।


बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राम लगन मौर्य के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिलाधिकारी अयोध्या शशांक शुक्ला व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर कार्रवाई की जानकारी ली। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाज के लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की भीड़ जुटी रही।


समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद, हाजी फिरोज खान गब्बर और एजाज खान ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र कठोर कार्रवाई की मांग की।


घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता राजकरण वर्मा, भाजपा नेता वासुदेव मौर्य, आजाद समाज पार्टी के नेता यशवंत मौर्य, जिला अध्यक्ष देवेश कुमार पिंटू, मिल्कीपुर प्रत्याशी सूरज चौधरी तथा मीडिया प्रभारी एवं अधिवक्ता अनिल कुमार सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।


अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रोशनलाल त्यागी ने भी परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।


पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव कदैंला लाया गया, जहां परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों और समाज के लोगों ने प्रशासन से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों द्वारा कई दौर की वार्ता के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।


स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पीएसी और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। क्षेत्राधिकारी, एसपी सिटी, एसडीएम सोहावल सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...