अच्छे दिन का वादा भूली भाजपा सरकार
प्रमुख संवाददाता
सोनभद्र समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा महंगी चीनी, महंगा प्याज, आदि समस्याओं को लेकर, मंहगाई बारात निकालने का काम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्ण जयंती चौक पर किया गया, सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि यही भाजपा के लोगों ने जनता से अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने पर अपने सभी वादों को भूलते हुवे, जनता पर मंहगाई का हंटर चलाने का काम किया गया, प्रमोद यादव ने कहा कि आज, किसान नौजवान माता बहन व्यापारी दुकानदार, सब भाजपा सरकार से परेशान है, जिस तरीके से खाद्य पदार्थों चीनी चावल दाल तेल प्याज साबुन का दाम बढ़ा इससे जनता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, चीनी का दाम बढ़ने से त्यौहारी सीजन में मिठाइयों का दाम बढ़ गया, एक तरफ सरकार जनता से लूट रही है, दूसरी तरफ, इनके मंत्री विधायक जनता से दूर हैं, विमला देवी, लालती भारती ने कहा कि आज हम महिलाएं महंगा आटा, चावल दाल तेल प्याज साबुन से परेशान है, सुरेश अग्रहरी, मनीष केडिया ने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है, इस मौके पर, सतीश कुमार चौबे, राजेंद्र भारती, अक्षय भारती, मारकंडे, गोपाल गुप्ता जुनैद अंसारी अरविंद पटेल बचाउ बियार सुभाष चौधरी मौजूद रहे


Comments
Post a Comment