Skip to main content

वंदे मातरम् के सम्मान में मशाल लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य 

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा की अगुवाई में कार्यकर्ता रिकाबगंज चौराहे से मशाल जुलूस लेकर कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्याकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों और देश की राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता की संघर्ष गाथा से जुड़ा है। राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर वंदे मातरम् के प्रति कांग्रेस नेताओं का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। इसके सम्मान से जुड़ी भावनाओं को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है। 

मशाल जुलूस के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, पूर्व महापौर ऋषिकश उपाध्याय, परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, शशि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील मिश्र, आशीष तिवारी, बागीश पाठक, महानगर युवा मोर्चा के महामंत्री आकाश सोमवंशी, अमन तिवारी बिट्टूा, अनुराग त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला,  आशुतोष श्रीवास्तव, सौरभ सूर्यवंशी, अखंड सिंह, आर्दश मिश्र, आकाश यादव, अमन गुप्ता, विकास गुप्ता, सहित बडी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...