अयोध्या विधानसभा से सपा प्रत्याशी घोषित होने पर पार्टी कार्यालय में हुआ तेज नारायण पांडे ‘पवन’ का भव्य स्वागत
रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य
अयोध्या । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ को अयोध्या विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद जिले में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अयोध्या आगमन पर सपा महानगर कार्यालय लोहिया भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव एवं महानगर महासचिव हामीद जाफर मीसम के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।
सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि लखनऊ में स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र ‘छोटे लोहिया’ की जयंती पर आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव ने तेज नारायण पांडे ‘पवन’ को अयोध्या विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, युवाओं, किसानों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह यह संकेत देता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी को समर्थन देगी। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि अखिलेश यादव ने अयोध्या विधानसभा से एक अनुभवी और जनप्रिय नेता को प्रत्याशी बनाकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। वहीं महासचिव हामीद जाफर मीसम ने कहा कि तेज नारायण पांडे ‘पवन’ लंबे समय से व्यापारियों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों को उठाते रहे हैं, जिससे उनके प्रत्याशी बनाए जाने पर व्यापक खुशी है।
कार्यक्रम के दौरान सपा प्रवक्ता राकेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं भी दी गईं। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम, पप्पू उपाध्याय, चौधरी श्रीचंद यादव, राकेश पांडे, रियाज अहमद, एडवोकेट मंसूर इलाही, दान बहादुर सिंह, चौधरी बलराम यादव, अपर्णा जायसवाल, आरोनी पासवान, शादाब खान, मोहम्मद सुहैल, अंसार अहमद, जगन्नाथ यादव, रामनवल पाल, बृजेश सिंह चौहान, राजनाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, पूजा वर्मा, शिवांशु तिवारी, विशाल पाल, फरीद कुरैशी, मुकेश कोरी, अजय यादव, औरंगजेब खान, नूर बाबू, इमरान सैफी, अब्बास श्रीवास्तव, शारिब हुसैन, शालू खान, गोविंद यादव, मंजीत यादव, राजबली, सत्यम यादव, अमन सागर, शाहबाज लकी, मुकेश यादव, सुरेंद्र यादव, अभय त्रिवेदी, सुनील पांडे, इस्तखार खान, बृजलाल पासी, अली सईद, प्रांजल यादव, राहुल यादव, शिवम गुप्ता, रत्नेश जायसवाल, सिकंदर चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment