Skip to main content

राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश लेकर हर वार्ड में निकलेगी तिरंगा यात्रा

10 से 14 अगस्त तक निकाली जाएगी यात्राएं, कार्यशाला में तैयारियों को अंतिम रूप

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य 

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों एवं मंडलवार तिरंगा यात्राओं की जानकारी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी गई।

कार्यशाला में भाजपा महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीरों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान शहीदों की प्रतिमाओं एवं स्मृति स्थलों की साफ-सफाई और सजावट की जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के स्वजन का सम्मान किया जाएगा। साथ ही घर-घर संपर्क कर लोगों से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने का आग्रह किया जाएगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर की मुख्य तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को गांधी पार्क से शहीद स्मृति स्थल तक निकाली जाएगी। इसके अलावा अयोध्या में राम मंदिर से लता चौक तक भी तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर भी तिरंगा यात्राओं का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 10 अगस्त को पूरा मंडल में ब्लॉक मुख्यालय से पुलिस चौकी तक तथा अयोध्या मंडल में छोटी देवकाली चौराहे से लता चौक तक यात्रा निकलेगी। 11 अगस्त को देवकाली मंडल में साहबगंज रामजानकी मंदिर से चौक तक और 12 अगस्त को करियप्पा मंडल में रिकाबगंज से नियावां तक तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही महानगर के सभी वार्डों में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। गरिमा मौर्या, सर्वज्ञ सिंह, विनय निषाद, विपिन सिंह बब्लू, को अभियान संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यशाला में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्य , शशिप्रताप सिंह, अरविंद सिंह, हरभजन गौड, बाल कष्ण वैश्य, मंत्री प्रदीप यादव, प्रवीण दुबे, रवि सिंह, स्वाती सिंह, शिवम शुक्ला, मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, जेपी श्रीवास्तव, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, मुकेश तिवारी, प्रतिमा शुक्ला, आकाश सोमवंशी, स्वप्निल श्रीवास्तव सहित मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...