Skip to main content

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आगमन को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां

रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य 

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के 12 अगस्त को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के तारुन ब्लॉक स्थित हैदरगंज बाजार में केसीएल गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह तथा उनकी टीम से तैयारियों की जानकारी ली और सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को देखते हुए जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अजय राय के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वागत बिंदु भी निर्धारित किए।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह एवं रामदास वर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सम्मेलन में गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों में जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, प्रदीप निषाद, दयाशंकर तिवारी, मनोज जायसवाल, श्रीनिवास तिवारी, दिलीप गौड़, पीयूष राय, रमाशंकर तिवारी, राजकुमार सिंह, डॉ. रविकांत, यशवीर सिंह, सुरेश राणा, राज प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...