रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य
अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर नगर पंचायत बीकापुर के बिलारी माफी वार्ड से तहसील मुख्यालय तक भारतीय किसान यूनियन द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया और महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपकर समस्या समाधान की मांग की गई।
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने, सभी फसलों पर C2+50 के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल लागू करने, सभी कृषि ऋण माफ करने, किसानों के सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने, विद्युत निजीकरण विधेयक 2025 रद्द करने, यूरिया की कालाबाजारी रोकने, डीजल पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने आदि समस्याओं का समाधान का मांग किया गया। घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारत के किसानों के हित में नहीं है यदि अमेरिकी कृषि एवं डेयरी उत्पाद भारत की बाजारों में सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे तो हिंदुस्तान के किसान की कमर टूट जाएगी और आत्महत्या करेगा। घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारत देश में सभी वस्तुओं का MRP प्रिंट होता है लेकिन कृषि उत्पाद का MSP( न्यूनतम समर्थन मूल्य) भी घोषित नहीं होता जो बहुत बड़ा अन्याय है C2 + 50 के आधार पर सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करके सभी फसलों की खरीदने की गारंटी होनी चाहिए।
जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य व प्रदेश महासचिव अभयराज ब्रह्मचारी ने कहा कि जनपद में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है जबकि कृषि विभाग व जिला प्रशासन ने वादा किया था कि किसानों को 266.50 पैसे प्रतिबोरी की दर से यूरिया उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदर्शन कारियों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा।
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर,भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ,पदाधिकारी व किसानों ने भाग लिया और जोरदार प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन विरोधी तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।
प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा, मस्तराम वर्मा,डॉ० मंगली
,मंसाराम वर्मा, रविंद्र मौर्य, रामगोपाल मौर्य,पारसनाथ वर्मा,राहुल वर्मा चंदू भाई पटेल, विवेक पटेल, सुनील पाल,उर्मिला निषाद,दिनेश मौर्य, बुधीराम मौर्य, राम मनोहर वर्मा,गुड्डू वर्मा,जगदीश यादव, मोहम्मद इमरान, राधेश्याम, प्रमोद कुमार, रिंकू वर्मा, महेंद्र यादव, आदि लोग शामिल रहे।

Comments
Post a Comment