स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाजिक चिंतक राजबली यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विचार गोष्ठी में किया गया नमन
रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य
अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय राजबली यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के नि0 जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजबली यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नि0 जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय राजबली यादव का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा की मिसाल रहा। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के हितों और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजबली यादव ने सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वर्गीय राजबली यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग देश की अमूल्य धरोहर है। उनके संघर्ष और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनित शुक्ला,ओरौनी प्रसाद पासवान, प्रदेश सचिव बलराम मौर्य, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष राम करन यादव, जय सिंह यादव, जिला सचिव अंसार अहमद, जिला सचिव सीताराम यादव, एडवोकेट राकेश कुमार, अनीत शुक्ला, राज बहादुर, रामसागर वर्मा, मुलायम सिंह यादव, घनश्याम यादव, मंजीत यादव, कृष्ण गोपाल यादव, देशराज यादव प्रधान तथा इस्तिखार सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment