मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य
अयोध्या। हज़रत इमाम हुसैन (रजि.) एवं शोहदा-ए-कर्बला के यौम-ए-चेहल्लुम के अवसर पर टाटशाह वेलफेयर सोसायटी (रजि.) द्वारा मन्नत दरबार फैमिली रेस्टोरेंट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने सहभागिता कर रक्तदान किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ईएमओ डॉ. आशीष पाठक सहित जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही। आयोजन में अयोध्या नगर निगम महापौर पद के रनर प्रत्याशी डॉ. आशीष पांडे ‘दीपू’ का विशेष सहयोग रहा। संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद क़मर राईन ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
संस्था अध्यक्ष मोहम्मद क़मर राईन ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है।
शिविर में रिज़वान ‘राजू’, अंकित पांडे, मोहम्मद फैसल, असलम पठान, आसिफ़ चांद, इमरान अहमद ‘वक़ार’, आक़िब खान, शफाअत हुसैन ‘सफ्फन’, मोईनुद्दीन, इमरान चिश्ती, केजीएन कमेटी के नायब सदर आसिफ नवाब, मोहम्मद शारिब ‘नूरैन’, अब्दुल्ला क़मर तथा साबिर अत्तारी उर्फ चांद हौका सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में डॉ. आशीष पांडे ‘दीपू’, साकेत महाविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. मिर्ज़ा शहाब शाह, लड्डू लाल यादव, सूर्यकांत पांडे, इंद्रपाल यादव, अशोक कुमार वर्मा, अमृत राजपाल, पार्षद अजय पांडेय, सैय्यद मोहम्मद असलम, वसी हैदर ‘गुड्डू’, मोहम्मद इमरान, बृजेश सिंह चौहान, डॉ. इरफान, अधिवक्ता आफताब खान ‘शेरू’, सैय्यद नूरूल हसन, आज़म क़ादरी, डॉ. उस्मान, मक़सूद खान, अधिवक्ता आलम, नूरैन ज्वैलर्स, शादमान अहमद खान, शम्सुद्दीन ‘शम्श’, दानिश अंसारी, मोहम्मद भूपेंद्र पांडे, मोहम्मद आरिफ राईन, माजिद खान ‘बाबा’, अब्दुल मुग़ीस कुरैशी, शालू खान, समीर खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment