Skip to main content

तिरंगे के सम्मान में निकली यात्राएं, शहर से ग्रामीण बाजारों तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तिरंगा यात्रा में हुए सामिल

 
रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य 

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अयोध्या में राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए और भारत माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

करियप्पा मंडल की तिरंगा यात्रा रिकाबगंज चौराहे से प्रारंभ होकर नियावां तक गई। यात्रा में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। पूराबाजार में तिरंगा यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर पुलिस चौकी तक पहुंची। यात्रा की अगुवाई विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने की। ग्रामीण क्षेत्र में यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

इसके अलावा वीर शहीद अब्दुल हमीद वार्ड, चित्रगुप्त वार्ड सहित शहर के करीब दो दर्जन वार्डों में भी तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। विभिन्न मार्गों पर भारत माता के जयकारे और राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

इस मौके पर सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और गौरव का प्रतीक है। हर नागरिक को इसके सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का संकल्प लेना चाहिए। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाना है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या में शहर से लेकर गांव तक तिरंगे के सम्मान में उत्साह दिखाई दे रहा है। 

रिकाबगंज से निकली यात्रा का संयोजन करियप्पा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर ने किया। यात्रा में जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, शक्ति सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, अमल गुप्ता, मनोज जायसवाल, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र,  तिलकराम मौर्या, बाल कृष्ण वैश्य, शशिप्रताप सिंह, हरभजन गौड, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, शिवम शुक्ला, विकास सिंह, स्मृता तिवारी, पूरा बाजार की यात्रा में अरविंद सिंह, हरभजन गौड, प्रदीप सिंह, देवता पटेल, किसान वर्मा, राजेश पाठक, गन्ना समिति के चेयर मैन दीपेन्द्र सिंह, शम्भू नाथ सिंह दीपू, सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...