रिपोर्ट ब्यूरो रवि मौर्य
अयोध्या। जिला चिकित्सालय में भर्ती गंभीर रूप से बीमार एवं रक्त की कमी से जूझ रहे टकसाल निवासी अविनाश कनौजिया के लिए उस समय राहत की किरण बनी, जब उनके पुराने मित्र और समाजसेवी अनूप श्रीवास्तव ‘रिंकू’ ने आगे बढ़कर रक्तदान किया। उनके इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अविनाश कनौजिया गंभीर बीमारी के चलते जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन हैं और उन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। जैसे ही इसकी सूचना अनूप श्रीवास्तव ‘रिंकू’ को मिली, वे बिना देर किए जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने अपने मित्र का हालचाल जाना और जरूरत को देखते हुए तत्काल एक यूनिट रक्तदान कर न केवल मित्रता का फर्ज निभाया, बल्कि मानवता और सामाजिक सरोकारों का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
अनूप श्रीवास्तव के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए समाजसेवी पत्रकार एवं निराश्रित सेवा संस्थान के अध्यक्ष रवि मौर्य, समाजसेवी पत्रकार अरविंद यादव तथा पत्रकार राकेश तिवारी ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने के समान है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से अपील की कि आवश्यकता पड़ने पर आगे आकर जरूरतमंद मरीजों की सहायता कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Comments
Post a Comment