मां-बेटे की जुगलबंदी ने रचा इतिहास, दोनों ने उत्तीर्ण की UPTET परीक्षा
लगन और परिवार के सहयोग से मिली सफलता, शिक्षिका शैल लता और बेटे साहिल ने पास की UPTET
मनोज कुमार मौर्य
कानपुर l कहते हैं कि यदि लगन सच्ची हो और परिवार का साथ हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण कानपुर में देखने को मिला है, जहाँ एक शिक्षिका माँ और उनके होनहार बेटे ने एक साथ उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) उत्तीर्ण कर समाज के सामने एक बेमिसाल उदाहरण पेश किया है।कानपुर की रहने वाली शैल लता कुशवाहा, जो कि पेशे से एक शिक्षिका (टीचर) हैं, और उनके सुपुत्र साहिल कुशवाहा ने हाल ही में घोषित हुए UPTET परीक्षा के परिणामों में सफलता का परचम लहराया है। माँ-बेटे की इस जोड़ी ने एक साथ परीक्षा की तैयारी की और दोनों ने ही इसे अच्छे अंकों से पास किया।शिक्षिका शैल लता कुशवाहा ने बताया कि स्कूल की जिम्मेदारियों और घर के कामों के बीच परीक्षा के लिए समय निकालना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन उनके बेटे साहिल के सहयोग और दोनों की जुगलबंदी ने इस राह को आसान बना दिया। वहीं, बेटे साहिल कुशवाहा ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपनी माँ के कुशल मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया है।एक शिक्षिका माँ द्वारा अपने बेटे को तराशने और दोनों के एक साथ परीक्षा पास करने की इस अनूठी सफलता पर पूरे क्षेत्र और कुशवाहा समाज में हर्ष का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी इस माँ-बेटे की जोड़ी को उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएं मिल रही है...

Comments
Post a Comment