Skip to main content

श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज में मनायी गई मां श्यामकली की 17वीं पुण्यतिथि

विद्यालय के मेधावी छात्राओं को वितरित की गई साइकिल अंगवस्त्र व प्रशस्ति
ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य 

अयोध्या।मिल्कीपुर  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिक्षाविद गुरुदयाल की पुत्री, अयोध्या फैजाबाद से तीन बार सांसद व पांच बार विधायक रहे पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की पत्नी व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की माता श्यामकली की 17वीं पुण्यतिथि श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज आनंद नगर भिटारी में मनाई गई। इस दौरान पूर्व प्रमुख व विद्यालय की प्रधानाचार्य  इन्दूसेन यादव  व हैरिंगटनगंज ब्लॉक प्रमुख अंकुरसेन यादव ने विद्यालय की हाई स्कूल व इंटर में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय  स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को साइकिल परिवार के अभिभावकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। 

पुण्यतिथि कार्यक्रम में सबसे पहले परिवार के सदस्यों पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ,पूर्व प्रमुख इन्दूसेन यादव व ब्लाक प्रमुख अंकुरसेन यादव सहित सभी लोगों ने गायत्री मंत्र से हवन पूजन किया तथा मां श्यामकली की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सपा नेता आनंदसेन यादव ने कहा कि बाबूजी के राजनीतिक संघर्ष में माता श्यामकली का बहुत बड़ा 

योगदान रहा है।संकट के

 समय में मजबूती से माताजी पिताजी के साथ खड़ी रही।  विषम परिस्थितियों में कभी माताजी ने हिम्मत नहीं हारी थी । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किसान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामकृपाल, सपा नेता आनंद सिंह मिन्टू, पाराताजपुर  के प्रधान अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ बब्बू सिंह, धर्मपाल यादव मास्टर राम सिंह, बंसराज यादव, ऊधौ प्रताप यादव, मास्टर विजय कुमार, शशिकांत तिवारी, विनोद यादव, उपेन्द्र यादव,राजदेव यादव साहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...