Skip to main content

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर सपा का जोर, 2027 की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य 

अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर इकाई के अंगूरीबाग सेक्टर प्रभारी इमरान खान के संयोजन में बूथ प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने बूथ प्रभारियों से जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा प्रत्येक समर्थक मतदाता से सतत संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करें और समर्थक मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित कराने की दिशा में अभी से सक्रिय हो जाएं।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि सभी बूथ प्रभारी एवं सह-प्रभारी पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करें, जिससे वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बन सकें।

महासचिव हामिद जाफर मीसम ने बैठक के सफल आयोजन के लिए सेक्टर प्रभारी इमरान खान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित बूथ प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए अभी से पूरी सक्रियता के साथ जुट जाएं।

पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन एवं आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।


इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता सत्यनारायण मौर्य, प्रवक्ता राकेश यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद सोहेल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बृजेश चौहान, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, सैफी अब्बास, शादाब खान, अब्दुल हाफीज, राजा भाई, राजा कुरैशी, मोहम्मद सैफ सहित बड़ी संख्या में बूथ प्रभारी, सह-प्रभारी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...