राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुरू हुआ जन सम्पर्क अभियान
प्रमुख संवाददाता
सोनभद्र l सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार भाजपा की नाकामियों और महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार को गिराने के लिए बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता को तैयार रहना होगा l इसी क्रम में बूथ संख्या 14, से जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत करते हुए, भाजपा सरकार की नाकामियों को बताते हुए सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आयी है, मंहगाई बेरोज़गारी शिक्षा स्वास्थ्य बिजली महंगा कर दिया, जबकि जनता जनार्दन से अच्छे दिन का वादा भाजपा ने किया था, लेकिन सरकार बनते ही, पूंजीपतियों के गोद में जा बैठी भाजपा सरकार, आज खाद्य पदार्थ, दवा महंगा है,प्रमोद यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में माता बहनों को समाजवादी पेंशन योजना चल रही थी, उसको भी भाजपा ने बंद कर दिया है, समाजवादी सरकार बनने पर 40, हजार रूपये प्रति वर्ष सालाना माता बहनों को दिया जाएगा,300, यूनिट बिजली दिया जाएगा, इंटर पास छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा जिससे बच्चे और पढ़ाई कर सके, गोपाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए विरोधी हैं ऐसी भाजपा सरकार को हटाने का संकल्प लीजिए, इस मौके पर माया भारती, सुशीला भारती, कल्याणी कोल, दीपक, जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरि उपस्थित रहे l

Comments
Post a Comment