ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर तीन सितंबर को होने वाले श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव के आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2012 से शिक्षक सभा की ओर से प्रतिवर्ष पांच चयनित शिक्षकों को श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान समारोह के संस्थापक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन' हैं।
उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र यादव के अयोध्या आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और महानगर के कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा।
तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, चौधरी बलराम यादव, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment