ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या पर यात्रियों को खरीदारी का नया अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सुरक्षा जांचोपरांत क्षेत्र (SHA) में फॉरेस्ट एसेंशियल्स के कॉस्मेटिक्स, मेकअप एवं सौंदर्य उत्पादों के नए रिटेल आउटलेट का शुभारंभ किया गया।
नए आउटलेट का उद्घाटन विमानपत्तन निदेशक धीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने फॉरेस्ट एसेंशियल्स टीम को अयोध्या एयरपोर्ट पर उनके नए व्यावसायिक सफर के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठित ब्रांडों के आगमन से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होंगे।
उद्घाटन समारोह में विद्युत प्रभारी आर.बी.एस. कुशवाहा, एटीसी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, टर्मिनल प्रभारी जयंतो नियोगी, वाणिज्यिक प्रभारी हर्षित जोशी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी दिव्यांश पांडेय सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इसके अलावा उप कमांडेंट रविंद्र सिंह एवं सहायक कमांडेंट प्रकाश पाठक ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, नए रिटेल आउटलेट के खुलने से यात्रियों को विश्वस्तरीय सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों की खरीदारी की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उनकी यात्रा का अनुभव और अधिक सुविधाजनक एवं आकर्षक बनेगा।


Comments
Post a Comment