ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य
अयोध्या।समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में आयोजित “श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे आजमगढ़ के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव का अयोध्या की सीमा में प्रवेश से लेकर फैजाबाद शहर तक समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। सांसद के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आजमगढ़ से पूर्वांचल होते हुए सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव का सबसे पहला स्वागत गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर-अयोध्या बॉर्डर स्थित खड़क सिंह ढाबा पर हुआ। यहां निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद, वरिष्ठ नेता राम सागर वर्मा, धर्मवीर वर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिव कुमार यादव, जिला सचिव राकेश चौरसिया, सीताराम यादव, रविंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष गया प्रसाद यादव, जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता निजामुद्दीन, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यादव, युवा नेता सियाराम यादव, भानु यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सांसद का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इसके बाद रामनगर स्थित विराट मोहन टेंट हाउस पर जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव एवं युवा नेता अखिलेश यादव की अगुवाई में स्वागत किया गया। खजुरहट चौराहे पर हाजी फिरोज खान गब्बर और जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
बीकापुर तहसील गेट के पास जिला सचिव रोली यादव ने अपनी टीम के साथ सांसद का अभिनंदन किया। वहीं पिपरी तिराहे पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद भरतकुंड टोल प्लाजा पर युवा नेता प्रभात यादव ‘राजा’ की टीम ने स्वागत किया।
भरतकुंड में भदरसा चेयरमैन मोहम्मद राशिद ने सभासदों के साथ सांसद धर्मेंद्र यादव का अभिनंदन किया। इसके बाद डॉक्टर राम प्रताप यादव की टीम ने वर्कशॉप पर, मसौधा में राघवेंद्र सिंह एवं अनूप सिंह ने, कलावती पैलेस पर राकेश कुमार पांडेय एवं अजय कुमार यादव ने तथा हासापुर लक्ष्मी कोल्ड स्टोर पर ओपी पासवान, विद्याभूषण पासी और पूर्व प्रधान मुकेश यादव की टीम ने स्वागत किया।
ब्रह्म बाबा के स्थान पर जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर यादव ‘छोटू’ ने कार्यकर्ताओं के साथ सांसद का स्वागत किया। वहीं नाका शहीद भवन के पास महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव एवं मंजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। पंचशील होटल पर अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ सांसद धर्मेंद्र यादव का स्वागत किया।
फैजाबाद शहर में प्रवेश के बाद समाजवादी पार्टी की महानगर कमेटी की ओर से भी विभिन्न स्थानों पर सांसद धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए समाजवादी पार्टी और अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के समर्थन में उत्साह व्यक्त किया। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि
पूरे स्वागत कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। अयोध्या की सीमा से लेकर फैजाबाद शहर तक जगह-जगह हुए भव्य स्वागत ने कार्यक्रम को राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से खास बना दिया।

Comments
Post a Comment