Skip to main content

नाका प्रभावितों को मिला मुआवजा, पांच व्यापारियों को मिलेंगी दुकानें

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की पहल के बाद मुआवजे को लेकर प्रशासन से बनी सहमति 

11 भवन स्वामियों को मिलेगा 2.26 करोड़ रुपये का मुआवजा, पाने वालों में किराएदार भी 

 ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य 

अयोध्या। नाका क्षेत्र में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की दिशा में प्रशासनिक सहमति बन गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रभावितों को दिए जाने वाले मुआवजे और पुनर्वास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 भवन स्वामियों को कुल दो करोड़ 26 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। इसमें भवन स्वामियों के साथ प्रभावित किराएदारों को भी शामिल किया गया है। कार्रवाई से प्रभावित पांच व्यापारियों को नगर निगम अथवा अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से निर्मित दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे प्रभावित व्यापारियों को दोबारा अपना कारोबार शुरू करने का अवसर मिलेगा। प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। 

14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर नाका क्षेत्र में हुई कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों की ओर से मुआवजे और पुनर्वास की मांग उठाई गई थी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं और इसके बाद जिलाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान की दिशा में पहल की। अब मुआवजे पर सहमति बनने के बाद प्रभावितों को बड़ी राहत मिली है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के अधिकारियों के साथ लगातार वार्ता की गई। कार्रवाई से प्रभावित लोगो को उनकी अपेक्षा के अनुरुप राहत दिलाने का प्रयास किया गया। प्रभावित परिवारों की समस्या का समाधान कराया गया। उन्होंने कहा कि जिन भवन स्वामियों और किराएदारों को नुकसान हुआ है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मुआवजा दिया जा रहा है। पांच व्यापारियों को नगर निगम अथवा विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित दुकानें उपलब्ध कराने की सहमति बनी है। प्रभावितों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ व आवास की सुविधा भी दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिले और वे अपने जीवन-यापन को फिर से व्यवस्थित कर सकें, इसकी दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कदम बढ़ाया गया है। मौके पर एडीएम सिटी, हेमंत जायसवाल, प्रांशु अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, महेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अमित मिश्रा तथा प्रभावितों में मुरारी सिंह यादव, घनश्याम यादव, मोहित यादव, पूनम गुप्ता, राजेन्द्र यादव, हरिराम यादव, आशा देवी, गिरीराज पाल, अमित सिंह, मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...