शिक्षकों को सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया सम्मानित
ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य
अयोध्या । मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्टी मे मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव का पूरे महानगर क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव व संस्थापक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा चुने गए पांच शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित ।
गुरुवार को समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय गुलाबबाड़ी में मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के सांसद माननीय धर्मेंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक सभा डा एस पी सिंह पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा डॉ जितेंद्र प्रसाद मिश्रा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह व संचालन शिक्षक सभा के जिला महासचिव डा घनश्याम यादव ने किया प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव का पूरे महानगर क्षेत्र में जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया स्वागत करने वालों ने मसौधा ब्लॉक पर महानगर उपाध्यक्ष राकेश पांडे व अजय यादव के नेतृत्व में,हाशापुर लक्ष्मी कोल्ड स्टोर पर पूर्व प्रधान मुकेश यादव, पार्षद प्रतिनिधि अरौनी पासवान, एवं विद्या भूषण पासी,राम जी समोसे की दुकान के पास पूर्व अध्यक्ष लोहिया वाहिनी शैलेंद्र यादव, दिशा कोचिंग पर अध्यक्ष मुलायम यूथ मंजीत यादव पार्षद राशिद सलीम शिव शंकर शिवा, मिर्जा सनी मेहमूद खान, अनुभव रावत होटल पंचवटी पर विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, शमशेर यादव राष्ट्रीय महासचिव लोहिया वाहिनी मोहम्मद सोहेल, शिवांशु तिवारी,देवाश्रीवास्तव, अजय मिश्रा, मनूचा कोठी पर महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, मंसूर प्रधान कोहिनूर पैलेस राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्तासभा शावेज जाफरी , लाल बहादुर शुक्ला, फरीद कुरैशी, गोविंद यादव, एवं महानगर के पार्षद दल के नेता विशाल पाल टिंकू के नेतृत्व में रीडगंज चौराहे पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्याय चौधरी श्रीचंद यादव प्रवक्ता राकेश यादव सोनू यादव सहित पूरी महानगर कमेटी ने जोरदार स्वागत किया गया इसके बाद मुख्य अतिथि ने पार्टी कार्यालय पहुंचने पर समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा चुने गए पांच शिक्षको को सांसद धर्मेंद्र यादव व कार्यक्रम के संस्थापक पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, इस मौके पर मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव ने कहा कि नेताजी जी के नाम से ये कार्यक्रम 2012 से लगातार होता आ रहा है जो सराहनीय है, इस कार्यक्रम को कराने के लिए कार्यक्रम के संस्थापक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व आयोजक जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा दान बहादुर सिंह को मै बधाई देता हूं , मुख्य अतिथि ने कहा नेताजी ने कार्यकाल में शिक्षकों के लिए बहुत सारे कार्य किए थे उन्होंने यूपी बोर्ड में भी सीबीएसई के बराबर कॉपियों के मूल्यांकन का पारिश्रमिक दिया था ऐसे तमाम बातें है जो नेताजी मुलायम सिंह यादव ने की,आज मौजूदा भाजपा सरकार रोजगार छीनना चाहती है बहुत सारे प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दीया है जिससे लोग शिक्षा से वंचित हो जाएं। कार्यक्रम के संस्थापक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि नेताजी ने शिक्षकों के हित के लिए अनेकों काम किए,शिक्षकों के सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 कर दिया और मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर नौकरी की सौगात दी,शिक्षकों के हित में नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सर्वाधिक फैसले लिये, अब शिक्षकों को पेंशन और ट्रेजरी से समय से वेतन मिल रहा है, यह भी नेताजी की ही देन है, आज भाजपा सरकार नौकरी खत्म करना चाहती है , आउटसोर्सिंग पर नौकरी करने पर विवश कर रही उन्होंने कहा मौजूदा सरकार अपने हक की आवाज उठाने पर सड़कों पर निकलेने वाले नौजवानों और महिलाओं पर लाठियां बरसा रही है उन्होंने कहा आज शिक्षित समाज जागरूक है एवं सभी नौजवान व्यापारी किसान बेरोजगार युवा सभी जाति सभी धर्म पंथ के लोग 2027 में श्री अखिलेश यादव जी की सरकार बनाने का संकल्प ले चुका है इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी, हाजी फिरोज खान गब्बर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव ,प्रदेश सचिव राम अचल यादव, हाजी असद अहमद मोहम्मद हलीम पप्पू जब्बार आली, रियाज अहमद ,छोटे लाल यादव , जिला महासचिव बख्तियार खान चौधरी बलराम यादव, मोहम्मद राशिद शिक्षक सभा के तहसीलदार सिंह,विमल सिंह यादव, एजाज, प्रभाकर सिंह, अमरनाथ सिंह, प्रदीप तिवारी, रणधीर सिंह, युवराज यादव,अवनीश प्रताप सिंह,, मृत्युंजय सिंह दालसिंगार गौड़ जेपी चौरसिया अशोक साहनी आनंद शुक्ला, डॉ श्याम प्रकाश वर्मा, अजहर अली उस्मानी,, राम कैलाश यादव भानु सिंह,जगन्नाथ यादव,शक्ति जायसवाल, जय सिंह यादव, अंसार अहमद,वीरेंद्र गौतम,विजय यादव रामबख्शयादव,पार्षद रामभवन यादव, राम अजोर यादव, कृष्ण गोपाल यादव,लल्लूर यादव पार्षद , युवराज यादव रामचेत यादव, डा हनुमान मिश्रा डॉ रामचंद्र वर्मा हरिनारायण ओझा, कौशलेंद्र सिंह, लड्डू लाल यादव,दिनेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ हरिशंकर यादव,, रामकिशोर त्रिपाठी, रोहित यादव नूर बाबू, मिर्जा सादिक,सैफी बाबूराम अखिलेश पांडे, अर्जुन यादव,, जगत नारायण यादव, मुकेश अजय यादव,,अमन सागर, आदि लोग मौजूद थे।

Comments
Post a Comment