जोन-सेक्टर बैठक में बोले जिलाध्यक्ष—अभी से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता
ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य
अयोध्या। समाजवादी पार्टी गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के जोन एवं सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक तारुन डाक बंगले पर विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नव नियुक्त सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ, सेक्टर और जोन स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क बढ़ाकर जनता की समस्याओं को सुनें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके सम्मान के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी मजबूती से जुटने का संकल्प लिया। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि
कार्यक्रम में गोसाईगंज विधानसभा प्रभारी लौटन राम निषाद, राम सागर वर्मा, इंद्रपाल यादव, वैश्य अंसारी, धर्मवीर वर्मा, चंद्रभान वर्मा, मोहम्मद असलम, रोली यादव, इंद्रजीत यादव, स्नेह लता निषाद, विंदेश्वरी यादव, विजय बहादुर वर्मा, गया प्रसाद यादव, प्रेम नारायण यादव, जगन्नाथ पाल, रवीन्द्र यादव, राम स्वरूप फैजाबादी, सुनील भारती, मायाराम यादव, मुलायम यादव, छोटू पाल, सियाराम यादव, दिनेश गौड़, जगदीश वर्मा, मिसबाहुल हक, राम बचन सैनी, बलराम यादव सहित सभी सेक्टर एवं जोन प्रभारी और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment