Skip to main content

समूह सखियों के मानदेय और अधिकारों के लिए आंदोलन का ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य 

अयोध्या। उत्तर प्रदेश समूह सखी कैडर संघ की महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब, अयोध्या में आयोजित हुई। बैठक में अयोध्या के साथ-साथ सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी  बलिया कौशांबी बस्ती गोंडा प्रयागराज और लखनऊ की समूह सखियों ने भाग लिया । बैठक में समूह सखियों की समस्याओं, मानदेय और कार्य परिस्थितियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पूजा श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश समूह सखी कैडर संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समूह सखियां ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उनके कार्य और जिम्मेदारियों के अनुरूप मानदेय एवं सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।

मंजू मौर्य ने सरकार के समक्ष मानदेय में वृद्धि, समय से भुगतान, यात्रा भत्ता, मोबाइल एवं इंटरनेट सुविधा, सामाजिक सुरक्षा और दुर्घटना बीमा सहित कई मांगें रखीं जायेगी।इसके साथ ही समूह सखियों से अतिरिक्त कार्य लिए जाने पर उचित पारिश्रमिक देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने की मांग की जायेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए आराधना सिंह ने कहा कि समूह सखियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर की समूह सखियां लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए आगे आएंगी। बैठक में उपस्थित समूह सखियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता व्यक्त करते हुए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि समूह सखियों को उनके श्रम और जिम्मेदारियों के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय एवं आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए।

प्रीति यादव ने कहा कि आज समूह सखियों के सामने बड़ी समस्या है कि इतने कम मानदेय कैसे काम करे,अपनी मांग को लेकर संघर्ष ही एक रास्ता है। बाराबंकी से आई समूह सखी सरिता ने कहा कि सरकार को हमारी बात सुननी पड़ेगी, हम सब बहने एक जुट होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। एकजुटता में ताकत है हम सब एकजुट हैं। नई कमेटी इस प्रकार है।

प्रदेश अध्यक्ष- पूजा श्रीवास्तव

सचिव - गंगा राठौर

कोषाध्यक्ष -प्रीति यादव

उपसचिव - संगीता चौधरी

 सरिता देवी गंगा राठौर प्रीति यादव संगीता पूनम सिंह केश कुमारी माया कमलेश रेखा बाराबंकी की सरिता देवी

कौशांबी की संगीता चौधरी

अंबेडकर नगर की प्रीति यादव

सुल्तानपुर से विद्या देवी

अयोध्या जिले से आराधना सिंह पूनम श्रीवास्तव मंजू मौर्य राजकुमारी रेखा आदि सैकड़ों समूह सखी मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

दलित सफाई कर्मचारी संगठनों को नहीं मिला निमंत्रण, सरकार पर भेदभाव का आरोप

आठवें वेतन आयोग की बैठक में सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा पर भड़का आक्रोश सफाई कर्मचारियों की समस्याएं वेतन आयोग तक पहुंचने से रोकने का आरोप, नेताओं ने जताई नाराजगी मनोज कुमार मौर्य   आगरा। एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाई कर्मचारियों के पाॅव धोकर उनके कार्य और परिश्रम को नमन करते हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की नौकर शाही उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संगठनों की उपेक्षा करके उन्हें हतोत्साहित कर रही है। यह स्थिति असहनीय है। यह बात उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर बाबू चंचल ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के विशेष सचिव पुष्प राज ने उत्तर प्रदेश शासन वित्त ( वेतन आयोग) अनुभाग-2 संख्या- वे आ०-2-387/ दस- 2026 लखनऊ: 08 जून 2026 के द्वारा शासनादेश जारी करते हुए दिनांक 22-23 जून 2026 को लखनऊ में आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के सदस्य की होने बाली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों के 24 कर्म...

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...